विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर जॉर्जिया के विदेश मंत्री के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज जॉर्जिया के विदेशमंत्री के साथ आपसी संबंधों के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे। यह किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली जार्जिया यात्रा है। डॉक्‍टर जयशंकर तिबिलिसी शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

कल तिबिलिसी पहुंचने पर डॉक्‍टर जयशंकर ने एक समारोह में जॉर्जिया सरकार और जनता को जॉर्जिया की 17वीं सदी की महारानी सेंट केटेवान के पवित्र अवशेष सौंपे। इस अवसर पर जॉर्जिया में सर्वोच्च कैथोलिक धर्मगुरु और प्रधानमंत्री भी मौजूद थे। वर्ष 2005 में, मध्यकालीन पुर्तगाली अभिलेखों के आधार पर सेंट क्वीन केटेवान के अवशेष गोवा में सेंट ऑगस्टीन कॉन्वेंट में मिले थे। माना जाता है कि ये अवशेष 1627 में गोवा लाए गए थे। बाद में, डीएनए विश्लेषण से भी इस अवशेष के सेंट केटवान के होने की पुष्टि हुई थी।

Related posts

Leave a Comment