विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज सुबह दो दिन के जापान दौरे पर टोक्यो पहुंचे। जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। डॉक्टर जयशंकर जापान में कल क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। क्वाड के सदस्यों में भारत, जापान, अमरीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इन चारों देशों के विदेश मंत्री पिछले वर्ष सितम्बर में न्यूयॉर्क में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों पर आगे चर्चा करेंगे। बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रम, इस क्षेत्र को मुक्त बनाए रखने के लिए भविष्य में सहयोग और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...