विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने चौथी क्वाड संगठन के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र और पारदर्शी बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने सदस्य देशों से ये सुनिश्चित करने को कहा कि वे इस दिशा में अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुसार कार्य करेंगे।
विदेश मंत्री ने कहा कि फरवरी 2021 की पिछली बैठक से अबतक वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और आर्थिक स्थिति अधिक जटिल हो गई है। उन्होंने सदस्य देशों का आह्वान किया कि वे नियमों पर आधारित अंतरार्ष्ट्रीय तंत्र की स्थापन की दिशा में कार्य करें, जिसमें क्षेत्रीय अखंडता और समप्रभूता को पूरा सम्मान निहित हो। एक ऐसी व्यवस्था जिसमें कानून का राज्य पर्दाशिता हो जिसमे जहाजरानी की स्वतंत्रता हो और सभी सभी मामलों का समाधान शांति पूर्वक करने की व्यवस्था हो।
इस बीच़ ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित चौथी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक संपन्न हो गई है। डॉक्टर एस. जयशंकर ने ट्वीट संदेश में कहा कि हम विश्व नेताओं के सपनों को जल्द और प्रभावी ढंग से साकार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि संगठन के अब तक की सफलताओं से वे बहुत प्रभावित हैं। क्वाड संगठन के सदस्य देशों की बैठक से पहले इसमें भाग ले रहे विदेश मंत्रियों से सामूहिक रूप से मुलाकात के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की सराहना की। विदेश मंत्री ने कहा कि स्कॉट मॉरिसन की सोच और विचार बहुत उल्लेखनीय हैं। उन्होंने अच्छी व्यवस्था के लिए ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने को भी धन्यवाद दिया।