विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने दुशाम्बे में शंघाई सहयोग संगठन शिखर बैठक से अलग चीन के विदेश मंत्री वांग यि से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने दुशाम्बे में शंघाई सहयोग संगठन शिखर बैठक से अलग चीन के विदेश मंत्री वांग यि से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर ने कल दुशाम्बे में शंघाई सहयोग संगठन शिखर बैठक से अलग चीन के विदेश मंत्री वांग यि से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा- एलएसी की मौजूदा स्थिति और वैश्विक घटनाओं पर विचार-विमर्श किया।

डॉक्टर एस. जयशंकर ने कहा कि 14 जुलाई को हुई पिछली बैठक के बाद दोनों पक्षों में पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के शेष मुद्दों को हल करने में कुछ प्रगति हुई थी और गोगरा क्षेत्र में सेना हटने का काम पूरा हो गया था लेकिन अब भी कुछ बकाया मुद्दे हैं जिनका समाधान किए जाने की आवश्यकता है।

दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए थे कि मौजूदा स्थिति को लम्बे समय तक खींचना किसी भी पक्ष के हित में नहीं है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और चीन को आपस में मिलकर समस्या से निपटना चाहिए और आपसी सम्मान के आधार पर संबंध बनाने चाहिए। उन्होंने इसे आवश्यक बताया कि चीन, भारत के साथ अपने संबंधों को तीसरे देश की नजर से न देखे। विदेश मंत्री ने कहा कि जहां तक एशियाई एकजुटता का संबंध है भारत और चीन को इसके लिये एक उदाहरण स्थापित करना है।दोनों मंत्रियों के बीच आपसी संपर्क में रहने पर सहमति हुई।

Related posts

Leave a Comment