विदेश मंत्री सुब्रहण्यम जयशंकर ने न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में भारतीय उच्चायोग के नये कार्यालय का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि छोटी समयावधि में भारतीय उच्चायोग कार्यालय और तीन मंत्रिस्तरीय यात्राओं से न्यूजीलैंड के साथ संबंध विकसित करने की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त होती है। उनहोंने कहा कि एक दूसरे की क्षमताओं से लाभ उठाना संबंधों को बढ़ाने का सार्थक माध्यम है। विदेशमंत्री ने यह भी कहा कि संबंधों को और मजबूत करने के लिए इसकी समीक्षा होनी चाहिए। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढाने की संभावनाओं का उल्लेख किया।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...