विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने आज नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। उन्होंने सितंबर में आयोजित संयुक्त आयोग की 14वीं बैठक के बाद से व्यापार, निवेश, शिक्षा, खाद्य सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस वर्ष मई में दोनों देशों के बीच हुए व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते से द्विपक्षीय व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दोनों मंत्रियों ने वैश्विक स्थिति और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आपसी सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक में विदेश सचिव विनय क्वात्रा और संयुक्त अरब अमीरात के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग राज्य मंत्री रीम अल हाशिमी भी उपस्थित थे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...