विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर आज से ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर की छह दिन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान विदेश मंत्री ब्रिसबेन जाएंगे और ऑस्ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्य दूतावास का उदघाटन करेंगे। वे कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेन्नी वोंग के साथ विदेश मंत्री स्तरीय संवाद की 15वीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्री ऑस्ट्रेलिया के संसद भवन में दूसरे रायसीना डाउन अंडर के उदघाटन सत्र को भी संबोधित करेंगे। यात्रा के दूसरे चरण में डॉक्टर जयशंकर आठ नवम्बर को सिंगापुर जाएंगे। इस दौरान वे आसियान-भारत थिंक टेंक की आठवीं गोलमेज वार्ता को भी संबोधित करेंगे।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...