विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से पांच दिन की इस्राइल यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। वे इस्राइल के वैकल्पिक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे।
एस. जयशंकर इस्राइल में भारतीय मूल के यहूदियों, भारतीय मामलों के विशेषज्ञों, इस्राइल में पढ़ रहे भारतीय विद्यार्थियों और कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्री ने कहा है कि इस्राइल की उनकी यात्रा, प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इस्राइल में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भारतीय सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि का एक अवसर भी है।