विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश सचिव की हाल की टिप्पणियां भारत विरोधी झूठा और दुर्भावनापूर्ण प्रचार है

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश सचिव की हाल की टिप्पणियां भारत विरोधी झूठा और दुर्भावनापूर्ण प्रचार है

विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि पाकिस्तान के विदेश सचिव की हाल की टिप्पणियां भारत विरोधी झूठा और दुर्भावनापूर्ण प्रचार है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकवाद, संगठित अपराध और अवैध अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और कई अन्य देशों ने सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि वह आतंक और हिंसा की अपनी संस्कृति में नष्‍ट हो जाएगा।

Related posts

Leave a Comment