वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि नई कर-व्यवस्था से लोगों के पास अधिक नकदी की उपलब्धता बनी रहेगी। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस कर-व्यवस्था का मूल उद्देश्य मध्यवर्ग पर कर का बोझ कम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्यक्ष-कर व्यवस्था को सरल बनाने और दरों को कम करने का वायदा किया है ताकि मध्यवर्ग पर बोझ न बनने पाए। संवाददाता सम्मेलन में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिदास कांत ने कहा कि भुगतान संतुलन की स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि सेवा-क्षेत्र का प्रदर्शन बहुत अच्छा है और प्राप्तियां भी बढ़ी हैं। इससे पहले, निर्मला सीतारमण और रिजर्व बैंक के गवर्नर ने नई दिल्ली में बजट के बाद की पारंपरिक बैठक में रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक बोर्ड को संबोधित किया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...