Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, कुछ राज्‍यों के कर हस्‍तांतरण के मामले में सरकार कुछ नहीं कर सकती, यह पूरी तरह से वित्त आयोग की सिफारिशों पर आधारित है

सरकार ने आज स्पष्ट किया कि कुछ राज्यों के कर हस्‍तांतरण के मामले में सरकार कुछ नहीं कर सकती है क्योंकि यह पूरी तरह से वित्त आयोग की सिफारिशों पर आधारित है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि इस मामले में केंद्र का न कोई अधिकार है और न ही कोई भूमिका। कुछ राज्यों के साथ होने वाला भेदभाव राजनीति से प्रेरित है। वे प्रश्नकाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के आरोपों को लेकर लोकसभा में पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रही थीं। अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक और अन्‍य गैर भाजपा शासित राज्यों के साथ कर हस्‍तांतरण की कटौती में केंद्र सरकार ने अन्याय किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कर हस्तांतरण प्रणाली ठीक तरह से काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि वित्त आयोग की सिफारिशों में हस्तक्षेप करना गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयोग विभिन्‍न हितधारकों से विचार-विमर्श करने के बाद अपनी सिफारिशें करता है। उन्‍होंने कहा कि वस्‍तु एवं सेवा कर-जीएसटी विशेषकर राज्‍य वस्‍तु एवं सेवा कर-एसजीएसटी राज्‍यों को शत-प्रतिशत हस्तांतरित कर दिया जाता है। वहीं एकीकृत वस्‍तु एवं सेवा कर – आईजीएसटी का संग्रह इसलिए किया जाता है क्‍योंकि इसमें अत्‍यधिक अन्‍तर्राज्‍य भुगतान करने होते हैं और समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाती है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर – सीजीएसटी आयोग के परामर्श पर विभाजित किया जाता है। केंद्र का दर निर्धारण के साथ कोई सरोकार नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.