Categories: News-Headlines

प्रख्‍यात भारतीय संगीतज्ञ शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के फ्यूजन बैंड ने आज प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड जीता

प्रख्‍यात भारतीय संगीतज्ञों शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन के फ्यूजन बैंड ने आज प्रतिष्ठित ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। उन्‍होंने यह पुरस्‍कार अपने नवीनतम एलबम दिस मोमेन्‍ट के लिए श्रेष्‍ठ ग्‍लोबल म्‍यूजिक एलबम वर्ग में जीता है। दिस मामेन्‍ट एलबम पिछले वर्ष जून म‍हीने में रिलीज किया गया था। इस एलबम में जॉन मैकलॉघलिन, जाकिर हुसैन, शंकर महादेवन, वी. सेल्वागणेश और गणेश राजागोपालन के गाए आठ गीत हैं।

इस बीच जाकिर हुसैन ने बेला फ्लेक और एडगर मेयर तथा राकेश चौरसिया के साथ पश्तो भाषा में अपने योगदान के लिए श्रेष्ठ ग्‍लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस वर्ग में भी ग्रैमी जीता है। इसके अलावा अनुभवी भारतीय शास्‍त्रीय बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने श्रेष्ठ समकालीन वाद्य यंत्र और श्रेष्ठ ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस वर्गों में अपने सहयोगात्मक एलबम के लिए द्विवाचन ग्रैमी जीता है। 66 वां वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड 2024 समारोह का आयोजन आज लॉस एंजेलिस के क्रिप्टो डॉट कॉम एरीना में किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.