आईआईटी-दिल्ली में आयोजित “डिजिटल इंडिया फ्यूचरलैब्स समिट 2024” के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान, स्मार्ट खाद्यान्न भंडारण प्रणाली से संबंधित (SAFETY) प्रौद्योगिकी शामिल थी, जो ट्रेसेबिलिटी, ऑनलाइन वजन और नमी की माप के लिए आऱएफआईडीवाले अनाज बैगों की कन्वेयराइज्ड लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा से संपन्न है। अनाज से नमी हटाने की रेडिओं आवृत्ति आधारित इस प्रणाली को एमईआईटीवाई (MeitY) के तत्वावधान में समीर (एसएएमईईआर) द्वारा विकसित किया गया है। प्रणालियों के विनिर्माण और आपूर्ति के लिए इस प्रौद्योगिकी को मेसर्स पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिया गया है। इस प्रणाली में 40 मिनट में लगभग एक ट्रक अनाजको संभालने की क्षमता है। (लगभग वजन: 28 टन)
प्रौद्योगिकी हस्तांतरित दस्तावेजों का आदान-प्रदान इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और उद्यमिता और जल शक्ति राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर, सुनीता वर्मा, ई एंड आईटी में जीसी आर एंड डी; डॉ पीएच राव, महानिदेशक-समीर; राजेश हर्ष, सीआई, समीर, मुंबई; डॉ. ओम कृष्ण सिंह, वैज्ञानिक ‘डी’, एमईआईटीवाई; अमित महाजन, निदेशक पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment