प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत’ के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर संगीतकार उस्ताद जाकिर हुसैन, राकेश चौरसिया, शंकर महादेवन, सेल्वगणेश वी और गणेश राजगोपालन को बधाई दी।
उनके बैंड ‘शक्ति’, जो एक फ्यूजन संगीत समूह है, ने ‘दिस मोमेंट’ के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है।
उन्होंने कहा कि उनकी असाधारण प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दुनिया भर में दिल जीता है, जिससे भारत गौरवान्वित हुआ है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “जाकिर हुसैन, राकेश चौरसिया, शंकर महादेवन, सेल्वगनेश वी और गणेश राजगोपालन को ग्रैमीज़ में मिली अभूतपूर्व सफलता पर बधाई! आपकी असाधारण प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दुनिया भर में दिल जीता है। भारत को गर्व है! ये उपलब्धियां, आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत का प्रमाण हैं। यह उपलब्धि नई पीढ़ी के कलाकारों को बड़े सपने देखने और संगीत में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए भी प्रेरित करेगी।”
अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते भारतीय रुपए पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को… Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NDTV की 'नवा पंजाब समिट' में बताया है कि… Read More
मलाइका और हर्ष एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं… Read More
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए कल्याण सिंह और… Read More
SSC GD Exam Cancel Notice 2026: कानपुर के महाराजपुर स्थित श्रीमती रामकली इकबाल बहादुर ऑनलाइन… Read More
सलमान खान की देशभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है और ईद के समय उनका नाम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment