Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित विद्यार्थी परामर्श कार्यक्रम का उद्घाटन किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में भारतीय प्रौद्योगिक संस्‍थान-आईआईटी के आयोजित विद्यार्थी परामर्श कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में विद्यार्थियों के अपने भविष्य के साथ-साथ देश के भविष्य के लिए भी काम करना चाहिए। वित्त मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने काम और जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए ताकि वे कम से कम तनाव में रह सकें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस साल के बजट में मानसिक स्वास्थ्य के लिए बारह सौ करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसका लाभ मिल रहा है। आयुष्मान भारत के तहत मानसिक रोगियों के इलाज की भी व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

10 hours ago

Winter Storm Alert: इस सप्ताह 3 फीट तक बर्फ गिरने और तेज हवाओं की संभावना

अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.