Categories: News-Headlines

बांग्लादेश में प्रति‍बंधित आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्‍लाम के पांच सदस्‍य गिरफ्तार

बांग्लादेश में आतंकवाद निरोधी पुलिस ने शनिवार को प्रति‍बंधित आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्‍लाम के पांच सदस्‍यों को ढाका के जात्राबाडी इलाके से गिरफ्तार किया। इनमें इस संगठन के नायब अमीर भी शामिल हैं।

कल शाम ढाका मेट्रोपोलीटन पुलिस की आतंकवाद और अंतर्राष्‍ट्रीय अपराध इकाई-सीटीटीसी ने काजला क्षेत्र में छापा मारा और पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। सीटीटीसी प्रमुख मोहम्‍मद-असद-उज-जमां ने संवाददाताओं को ये जानकारी दी। गिरफ्तार आतंकवादियों से पुलिस ने दो विदेशी पिस्‍तौल और पन्‍द्रह राउन्‍ड गोलियां बरामद की।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आतंकवादियों ने ये स्‍वीकार किया की उनका प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसार-अल-इस्‍लाम से संबंध है।

असद-उज-जमां ने बताया कि ये आतंकवादी ढाका के विभिन्‍न क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए जात्राबाडी में इकट्ठे हुए थे। उनका कहना था कि ये आतंकवादी मोबाइल ऐप्‍पस के माध्‍यम से अपनी गतिविधियां चलाते थे।

Leave a Comment

Recent Posts

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

12 hours ago

Winter Storm Alert: इस सप्ताह 3 फीट तक बर्फ गिरने और तेज हवाओं की संभावना

अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.