चीन के हांगचोओ में आयोजित हुए एशियाई खेलों का आज समापन हो गया। भारतीय एथलीट आज शाम साढे पांच बजे समापन समारोह में हिस्सा लिया। हॉकी टीम के गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक बने। इन खेलों में भारत 28 स्वर्ण, 38 रजत तथा 41 कांस्य सहित कुल 107 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा है। भारत ने वर्ष 2018 में जकार्ता में बनाए गए अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को 37 पदकों से पीछे छोड़ दिया है।
19वें एशियाई खेलों में भारत ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए मेडल्स की झड़ी लगा दी और “इस बार सौ पार” के लक्ष्य से भी कहीं ज्यादा पदकों से झोली भरकर ऐतिहासिक ऊंचाई को छू लिया। भारतीय एथलीटों ने देश को सोने की चमक भी खूब दिखाई। खेलों के चौदहवें दिन 6 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 12 पदक भारत के हिस्से में आए। भारत को ऐतिहासिक 100वां मेडल महिला कबड्डी टीम ने सोना जीतकर दिलाया।
भारत की इस यात्रा पर हम देखें तो सबसे ज्यादा 29 पदक एथलेटिक्स में मिले हैं। नीरज चोपड़ा ने गोल्ड और किशोर कुमार जेना ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। पारुल चौधरी और अविनाश साबले का डबल पोडियम, तजिंदरपाल सिंह तूर का शॉट पुट खिताब, 4×400 मीटर रिले टीमों का शानदार प्रदर्शन और तेजस्विन शंकर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने के साथ-साथ डेकाथलॉन और ट्रैक एंड फील्ड के यादगार लम्हें इन एशियाई खेलों के साक्षी बने। निशानेबाजी में भारत ने 22 पदक जीते और सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की अगुवाई में सिफत कौर सामरा और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिए। भारतीय क्रिकेट और कबड्डी टीमों ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। पुरुष हॉकी में भारत ने स्वर्ण पदक जीता और पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल किया। हालांकि, महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक भी जीता।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने भारत का पहला बैडमिंटन गोल्ड जीता। एच एस प्रणॉय ने चोट के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने मिक्स्ड डबल्स टेनिस का खिताब हासिल किया। स्क्वाश में दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू ने एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार मिक्स्ड डबल्स का स्वर्ण पदक जीता।
तीरंदाजी में भारत ने 9 पदक हासिल किए और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए महिला कंपांउड के स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। भारत ने 41 वर्षों में अपना पहला इक्वेस्ट्रियन यानी कि घुड़सवारी में स्वर्ण पदक भी हासिल किया।
लवलीना बोरगोहेन ने रजत पदक और पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा जीता। साथ ही निकहत जरीन, प्रीति पवार तथा परवीन हुड्डा ने भी ओलंपिक कोटा हासिल किए। अदिति अशोक इन खेलों में रजत पदक जीतकर पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं।
पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 86 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक पुनिया को रजत पदक मिला। और इस तरह से भारत ने एशियाई खेलों में 107 पदकों के साथ अपने अभियान को विराम दिया।
CBSE का बड़ा फैसला! कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों को तीन-भाषा नीति में… Read More
सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More
आज का लव राशिफल 29 जून 2026 29 जून 2026 का दिन प्रेम संबंधों के… Read More
FIFA World Cup 2026 में नॉकआउट चरण की तस्वीर होने लगी स्पष्ट FIFA World Cup… Read More
MLC 2026 में अहम मुकाबले पर सबकी नजर San Francisco Unicorns और Washington Freedom के… Read More
अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment