वायु सेना आज अपनी 91वीं वर्षगांठ उत्तरप्रदेश में प्रयागराज में मना रही है। इस अवसर पर बमरौली वायुसेना केंद्र में शानदार परेड का आयोजन किया गया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर थल सेना प्रमुख जनरल अनिल चौहान और मध्य हवाई कमान के जनरल ऑफिसर इन कमांड एयर मार्शल आर.जी. के. कपूर भी उपस्थित थे।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने एक परेड में वायुसेना के नए ध्वज का अनावरण किया। इसके लिए वायुसेना के पुराने ध्वज को उतारकर सम्मानपूर्वक वायुसेना प्रमुख को सौंपा गया। अब इस ध्वज को वायुसेना संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। वायुसेना प्रमुख ने चार इकाइयों को प्रशस्ति-पत्र भी सौंपे। इनमें 16 स्क्वाड्रन, 142 हेलीकॉप्टर यूनिट, 901 सिग्नल यूनिट और 3 बेस रिपेयर डिपो शामिल हैं।
इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि वायुसेना की शक्ति, शांति और युद्काल-दोनों में उपयोगी होती है। इसके लिए हमें नई तकनीकों को अपनाते रहना होगा ताकि हम उभरती चुनौतियों का मुकाबला कर सकें।
एयर चीफ मार्शल श्री चौधरी ने बताया कि इस वर्ष के वायुसेना दिवस का विषय -भारतीय वायुसेना-वैश्विक हवाईशक्ति है।
इस वर्ष भारतीय वायुसेना ने मित्रवत विदेशी देशों के साथ दुनिया भर में आठ अभ्यास किये और असाधारण रूप में अच्छा प्रदर्शन किया। पहली बार हमारे देश में निर्मित हल्के लडाकू विमान ने भी विदेशी अभ्यास में भाग लिया अग्निवीरों के पहले बैच को सफलतापूर्वक शामिल कर लिया है और महिला अग्निवीरों सहित उसके बाद के बैच वर्तमान में बुनियादी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
यह पहली वायु सेना दिवस परेड है कि कमान एक महिला अधिकारी ग्रुप कैप्टन सालिजा धामी ने संभाली है व लडाकू इकाई की कमांन संभालने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी भी हैं। पहली बार परेड में महिला अग्निवीर की टुकडी भी शामिल की गई। साथ ही परेड में पहली बार भारतीय वायु सेना में गरूण कमांडो की उडान भी देखने को मिली। गरूण ने हाल ही में राष्ट्रीय सेवा के 20 वर्ष पूरे किए हैं।
परेड में भारतीय वायु सेना की क्षमताओं और राष्ट्र की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया गया। स्काई पैरा जम्पर्स ने बेहतरीन करतब दिखाए और लोगों को रोमांच और जोश से भर दिया। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर करीब तीन बजे संगम क्षेत्र में एयर शो आयोजित किया जाएगा।
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment