Categories: News-Headlines

गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने आज सुबह सिक्किम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से भेंट की

गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने आज सुबह सिक्किम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से भेंट की। दोनों नेताओं ने राज्य में बाढ से हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री तमांग ने इस आपदा के समय राज्य का दौरा करने के लिए अजय कुमार मिश्रा को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की निगरानी और मार्गदर्शन में केंद्र से त्वरित प्रतिक्रिया मिलने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री तमांग ने राज्य में राहत और पूर्व-स्थिति बहाली के लिए राष्ट्रीय तथा राज्य आपदा मोचन बल को अग्रिम बजट तत्काल जारी करने के लिए भी आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने पांच मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों वाली एक अंतर-मंत्रालयी टीम गठित करने के लिए भी केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। यह टीम आज सिक्किम का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का मूल्यांकन कर रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य में सामान्य स्थिति बहाली के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

इससे पहले, आज तड़के एक बजकर पैंतालिस मिनट पर एनडीआरएफ की 22 सदस्यीय टीम गंगटोक पहुंची। यह टीम मंगन के लिए रवाना हो चुकी है और प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत और बचाव अभियान चलाएगी।

इस बीच, सिक्किम में इस महीने की 4 तारीख़ को तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है और 122 लोग लापता हैं। मृतकों में सेना के नौ जवान भी शामिल हैं।

बाढ़ से एक हजार तीन सौ बीस मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब तक दो हजार पांच सौ 63 लोगों को बचाया गया है। लगभग सात हजार पच्चीस लोगों ने 30 राहत शिविरों में शरण ली है। बाढ़ से 13 पुल बह गए हैं।

भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस की 11वीं बटालियन ने बताया कि 6 अक्‍तूबर को चुंगथांग में सिक्किम ऊर्जा लिमिटेड बांध की सुरंग से 6 लोगों को बचा लिया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

20 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

21 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.