Categories: News-Headlines

सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ के कारण 33 लोगों की जान चली गई, 105 लोग लापता है और 26 घायल हुए

सिक्किम में इस महीने की 4 तारीख को तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है और 105 लोग लापता हैं। मृतकों में सेना के 9 जवान भी शामिल हैं।

बाढ़ से 1320 मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब तक 2563 लोगों को बचाया गया है जबकि 26 लोग घायल हैं। लगभग 7025 लोगों ने 30 राहत शिविरों में शरण ली है। बाढ़ से 13 पुल बह गए हैं।

भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस ने कल चुंगथांग में 56 लोगों को बचा लिया। इनमें 52 पुरुष और 4 महिलाएं हैं।

गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने आज सुबह सिक्किम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से भेंट की। दोनों नेताओं ने राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री तमांग ने इस आपदा के समय राज्य का दौरा करने के लिए अजय कुमार मिश्रा को धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की निगरानी और मार्गदर्शन में केंद्र से त्वरित प्रतिक्रिया मिलने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री तमांग ने राज्य में राहत और पूर्व-स्थिति बहाली के लिए राष्ट्रीय तथा राज्य आपदा मोचन बल को अग्रिम बजट तत्काल जारी करने के लिए भी आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने पांच मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों वाली एक अंतर-मंत्रालयी टीम गठित करने के लिए भी केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। यह टीम आज सिक्किम का दौरा कर बाढ़ से हुए नुकसान का मूल्यांकन कर रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

सोने की कीमतों में गिरावट के बीच बढ़ी पुरानी ज्वेलरी की बिक्री, आगे और सस्ता होने की आशंका से लोग बेच रहे गोल्ड

सोने की कीमतों में गिरावट से बदला बाजार का रुख देशभर में सोने की कीमतों… Read More

11 hours ago

Winter Storm Alert: इस सप्ताह 3 फीट तक बर्फ गिरने और तेज हवाओं की संभावना

अमेरिका के कई राज्यों में विंटर स्टॉर्म का अलर्ट अमेरिका के कई राज्यों में इस… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.