वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की से मुलाकात की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की से मुलाकात की

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष वाल्डिस डोम्ब्रोव्स्की से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आपसी हित के आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा की। भारत-ईयू निवेश संरक्षण समझौते और भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते के परामर्शों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

वित्त मंत्रालय ने बताया है कि निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोच से भी मुलाकात की और निवेश तथा व्यापार के आपसी मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर चल रही वार्ता को शीघ्र निष्कर्ष तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Related posts

Leave a Comment