वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाशिंगटन डीसी में अमेरिका के वित्त मंत्री से मुलाकात की है। दोनों नेताओं ने परस्पर हित के मुद्दों के साथ वर्तमान वैश्विक आर्थिक स्थिति पर चर्चा की।
वित्त मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने जी20 समूह की भारत की अध्यक्षता को देखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। वित्त मंत्री सीतारामन ने अमेरिका-भारत आर्थिक और वित्तीय साझेदारी बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिकी वित्त मंत्री को भारत आने को आमंत्रित किया। वित्त मंत्री के रूप में यह जैनेट येलेन की पहली भारत यात्रा होगी।
वित्त मंत्री सीतारमण इस समय अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए अमरीका में हैं।
