वित्त मंत्रालय देश में वित्तीय समावेशन को और बेहतर करने के उद्देश्य से 15 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक विशेष अभियान का आयोजन करेगा। शुरुआत में देश के सात जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने ओडिसा में कटक, महाराष्ट्र में औरंगाबाद और पुणे, आंध्र प्रदेश में काकीनाडा, उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी, मध्य प्रदेश में दतिया और असम बारपेटा जिलों को शामिल किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के कार्यालय ने अपने ट्वीट में कहा कि अभियान में सभी पात्र व्यक्तियों के लिए बैंक खाते, बीमा और पेंशन योजनाएं प्रदान करने के साथ-साथ कोल्ड चेन ढांचे की स्थापना के लिए कृषि उत्पाद संगठनों और स्व सहायता समूहों को ऋण वितरण करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अलावा इस अभियान में पशुपालन, दुग्ध और मत्स्य पालन में संलग्न व्यक्तियों के लिए मुद्रा और किसान क्रेडिट कार्ड के कवरेज को बढ़ाने और देश की वित्तीय तंत्र के दायरे में स्वसहायता समूह के सदस्यों को लाने में ध्यान दिया जाएगा।
Related posts
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...