वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हरियाणा के गुरुग्राम में स्‍टार्टअप-20 शिखर बैठक को संबोधित किया

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हरियाणा के गुरुग्राम में स्‍टार्टअप-20 शिखर बैठक को संबोधित किया

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत की विशेष अर्थव्‍यवस्‍था और बाजार क्षमता ने स्‍टार्टअप्‍स को फलने-फूलने तथा वैश्विक स्‍टार्टअप व्‍यवस्‍था से मुकाबला करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। पीयूष गोयल ने हरियाणा के गुरुग्राम में आज स्‍टार्टअप-20 शिखर बैठक को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि भारत विशाल प्रतिभा और कौशल के कारण स्‍टार्टअप्‍स के लिए आकर्षण का केन्‍द्र है। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में विशेष स्‍टार्टअप संस्‍कृति और विशाल बाजार क्षमता है, जो स्‍टार्टअप्‍स के लिए वास्‍तव में लाभदायक है।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत स्‍टार्टअप व्‍यवस्‍था के लिए नया स्‍थल है। इसके बावजूद भारत विश्‍व की तीसरी सबसे बडी स्‍टार्टअप व्‍यवस्‍था बन गया है। उन्‍होंने कहा कि भारत में पिछले दस वर्षों में स्‍वास्‍थ्‍य, वित्‍त और कृषि सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में एक लाख स्‍टार्टअप्‍स ने पंजीकरण कराया है, जिनमें सौ से अधिक यूनिकॉर्न शामिल हैं।

At the Startup20 Shikhar Summit, highlighted how the platform marks a milestone in kickstarting the global startup revolution with India leading the way. pic.twitter.com/9wz7jCbKLd

— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 4, 2023

Related posts

Leave a Comment