वर्ष 2023 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को क्वांटम डॉट्स की खोज और संश्लेषण के लिए प्रदान किया गया है। ये वैज्ञानिक हैं- फ्रांसीसी-अमरीकी रसायनज्ञ मौंगी जी बावेंडी, अमरीकी लुईस ई ब्रूस और रूसी मूल के एलेक्सी एकिमोव। क्वांटम डॉट्स छोटे नैनोकण होते हैं जिनके गुण उनके आकार से निर्धारित होते हैं। इनकी खोज ने क्यूएलईडी टेलीविजन और एलईडी लैंप की तकनीक में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जहां ये नैनोकण जीवंत रंग बनाने में सहायक होते हैं। नोबेल पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि नैनो टेक्नोलॉजी के ये सबसे छोटे घटक अब टेलीविजन और एलईडी लैंप से अपनी रोशनी फैलाते हैं, और कई अन्य के अलावा ट्यूमर ऊतक को हटाते समय शल्य चिकित्सकों का मार्गदर्शन भी कर सकते हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...