लोकसभा में शोर-शराबे के बीच राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक 2023 और राष्ट्रीय दंत आयोग विधेयक 2023 पारित

लोकसभा में शोर-शराबे के बीच राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक 2023 और राष्ट्रीय दंत आयोग विधेयक 2023 पारित

लोकसभा ने आज शोर-शराबे के बीच राष्ट्रीय नर्सिंग और मिडवाइफरी आयोग विधेयक 2023 पारित कर दिया। यह विधेयक नर्सिंग और मिडवाइफरी पेशेवरों के जरिए शिक्षा और सेवा मानकों के विनियमन का प्रावधान करेगा। सदन ने राष्ट्रीय दंत आयोग विधेयक 2023 भी पारित कर दिया। इसका उद्देश्य देश में दंत चिकित्सा व्यवसाय को विनियमित करना तथा गुणवत्तापूर्ण और किफायती दंत चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना है।

दोनों विधेयक केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने पेश किए। शोर-शराबे के बीच इन्हें बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया। इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारतीय प्रबंधन संस्थान संशोधन विधेयक 2023 सदन में पेश किया था।

Related posts

Leave a Comment