लोकसभा ने समुद्री दस्‍युता रोधी विधेयक 2019 पारित किया

लोकसभा ने समुद्री दस्‍युता रोधी विधेयक 2019 पारित किया

लोकसभा ने आज समुद्री दस्‍युता रोधी विधेयक 2019 पारित कर दिया। इस विधेयक से भारतीय अधिकारी समुद्री लूटपाट के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्षम होंगे। विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि सदस्यों ने मृत्युदंड से संबंधित विधेयक पर कई सुझाव दिए हैं और सरकार ने 18 सिफारिशों को ध्यान में रखा है। उन्होंने कहा कि देश को इस कानून की जरूरत है। उन्‍होंने आगे कहा कि विधेयक का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

सरकार नाइजीरिया में हिरासत में लिए गए एक जहाज के चालक दल के भारतीय सदस्यों को पूरा सहयोग दे रही है : डॉक्‍टर एस जयशंकर

सरकार नाइजीरिया में हिरासत में लिए गए एक जहाज के चालक दल के भारतीय सदस्यों को पूरा सहयोग दे रही है। लोकसभा में समुद्री डकैतीरोधी विधेयक-2019 पर चर्चा के दौरान बोलते हुए विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने यह जानकारी दी।

सरकार नाइजीरिया में हिरासत में लिए गए एक जहाज के चालक दल के भारतीय सदस्यों को पूरा सहयोग दे रही है। लोकसभा में समुद्री डकैतीरोधी विधेयक-2019 पर चर्चा के दौरान बोलते हुए विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस जयशंकर ने यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों पर आरोप लगाए गए हैं और अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी। श्री जयशंकर ने कहा कि सरकार इस घटनाक्रम पर नजर रखते हुए हर संभव मदद प्रदान कर रही है।

Related posts

Leave a Comment