लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 26 विपक्षी दलों ने भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन I.N.D.I.A का किया गठन

लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 26 विपक्षी दलों ने भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन I.N.D.I.A का किया गठन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 26 विपक्षी दलों ने भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) का गठन किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने आज बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद इसकी घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत में मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन का मुकाबला एनडीए से होगा।

𝐖𝐞 𝐖𝐢𝐥𝐥 𝐒𝐮𝐜𝐜𝐞𝐞𝐝 𝐈𝐧 𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐅𝐢𝐠𝐡𝐭! pic.twitter.com/RZU96TWJLw

— Congress (@INCIndia) July 18, 2023

बैठक के प्रस्तावों पर अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में होगी। बैठक में 11 सदस्यीय समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया जाएगा जिसके तहत लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इन सदस्यों में से एक संयोजक का भी चुनाव किया जाएगा। गठबंधन के लिए अभियान की रणनीति और न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार करने के लिए दिल्ली में सचिवालय स्थापित किया जाएगा। बेंगलुरु में आज विपक्षी नेताओं की बैठक के दौरान उपस्थित नेताओं में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और लालू प्रसाद शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment