Categories: News-Headlines

लूना-25 के अनियंत्रित होकर चन्‍द्रमा पर दुर्घटनाग्रस्‍त होने से रूस का चन्‍द्र अभियान विफल

अंतरिक्ष यान लूना-25 के अनियंत्रित होकर चन्‍द्रमा पर दुर्घटनाग्रस्‍त होने से रूस का चन्‍द्र अभियान विफल हो गया। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने आज बताया कि लूना-25 मिशन के प्रारंभिक विशलेषण से प‍ता चलता है कि संचालन के वास्‍तविक और परिकलित मानदण्‍डों में अंतर आने के बाद अंतरिक्ष यान किसी अन्‍य कक्षा में चला गया और चन्‍द्रमा की सतह से टकराकर ध्‍वस्‍त हो गया। रॉसकॉसमॉस ने बताया है कि मॉस्‍को के स्‍थानीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 57 मिनट पर लूना-25 से संपर्क बाधित हो गया था। कल और आज इससे संपर्क करने के प्रयासों का कोई परिणाम नहीं निकला। एक अंतर विभागीय आयोग का गठन किया गया है, जो इस मिशन के नाकाम होने के कारणों का पता लगाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

5 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

5 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

5 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

5 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.