Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा की और भारत की तैयारियों का आकलन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा की और भारत की तैयारियों का आकलन किया। बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अन्य केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे।

बैठक के दौरान, रक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति अनिश्चित और अस्थिर है, इसलिए भारत को हर स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ के गठन को भी मंजूरी दी गई। इससे भारतीय जहाजों और माल को जोखिम भरे समुद्री मार्गों से गुजरते समय भी किफायती बीमा मिलता रहेगा।

बैठक में बताया गया कि वैश्विक आपूर्ति चुनौतियों के बावजूद भारत के पास पर्याप्त ईंधन भंडार है। देश में वर्तमान में कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल और विमानन ईंधन का 60 दिनों से अधिक का भंडार है। एलएनजी का भंडार लगभग 50 दिनों तक चल सकता है, जबकि एलपीजी का भी भंडार लगभग 40 दिनों के लिए पर्याप्त है।

बैठक में रक्षा मंत्री ने खाड़ी क्षेत्र सहित विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर भी जोर दिया। साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर काम करने और स्थिति से निपटने के लिए बेहतर उपाय करने की अपील की।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

2 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

2 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

2 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

2 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

17 hours ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.