Categories: News-Headlines

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पार्टी की नयी कार्य समिति का गठन किया

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पार्टी की नयी कार्य समिति का गठन किया है। पार्टी की ओर से जारी कार्यसमिति की सूची के अनुसार कार्य समिति में 39 सदस्य रखे गए हैं। इसके साथ ही इसमें 18 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 14 प्रदेश प्रभारी और 13 विशेष आमंत्रित सदस्‍यों के साथ पदेन सदस्य के रूप में पार्टी की युवा शाखा, छात्र शाखा, महिला शाखा और सेवा दल के अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे।

कार्य समिति में मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, ए.के. एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी.चिदंबरम, तारिक अनवर, ललथनहावाला, मुकुल वासनिक, अशोकराव चव्हाण, अजय माकन और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी लिया गया है। समिति में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर और आनंद शर्मा भी शामिल किए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

6 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

6 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.