केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह जिले के तुरतुक के पास एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के सात जवानों की मौत हो गई और 19 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना आज सुबह वाहन के चालक द्वारा नियंत्रण खोने के कारण हुई और वाहन फिसल कर श्योक नदी में जा गिरा। सूत्रों के अनुसार कल सुबह 22 मराठा ली के 26 जवान परतापुर ट्रांजिट शिविर से तुरतुक सेक्टर में सब-सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थल पर जा रहे थे।
सात सैनिक दुर्घटना स्थल पर मृत पाए गए। गंभीर रूप से घायल 19 जवानों को हंटर फील्ड यूनिट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सेना के विमान से चंडीगढ़ ले जाया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे वाहन दुर्घटना में वीर सैनिकों की मृत्यु पर दुखी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।