Categories: News-Headlines

लखनऊ में CGST अधिकारियों ने जीएसटी के अंतर्गत दर्ज फर्जी कम्‍पनियों के जाल का पर्दाफाश किया

उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ में केन्‍द्रीय वस्‍तु और सेवा कर-सीजीएसटी कार्यालय के अधिकारियों ने जीएसटी के अंतर्गत दर्ज फर्जी कम्‍पनियों के जाल का पर्दाफाश किया है। जीएसटी लाभों का धोखे से फायदा उठाने के लिए फर्जी कम्‍‍पनियां बनायी गयी थीं। सीजीएसटी लखनऊ ने मई, जून और जुलाई के महीनों में इन फर्जी कम्‍पनियों का पता लगाने के लिए व्‍यापक अभियान चलाया। इस दौरान सीजीएसटी लखनऊ के अधिकार क्षेत्र में दर्ज 647 कम्‍पनियों के पतों का व्‍यक्तिगत रूप से सत्‍यापन किया गया। इनमें लखनऊ, उन्‍नाव, हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, गोन्‍डा, बलरामपुर, बहराईच और श्रावस्ती जिले शामिल हैं।

इस अभियान के दौरान यह पाया गया कि 131 कम्‍पनियों का कोई अस्तित्‍व ही नहीं है और उन्‍होंने झूठे नामों तथा फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर जीएसटी पंजीकरण कराया। कुछ कम्‍पनियों ने कुछ लोगों की पैन संख्‍या का इस्‍तेमाल कर जीएसटी पंजीकरण कराया। कुछ के पास किराये के मकान के फर्जी समझौते या बिजली के बिल थे जिनमें दर्ज पतों का वास्‍तव में कोई अस्तित्‍व ही नहीं था। इन 131 फर्जी कम्‍पनियों ने देशभर में फैली लगभग 11 सौ कम्‍पनियों को 1 हजार 3 सौ 55 करोड 74 लाख रुपये मूल्‍य की वस्‍तुओं या सेवाओं की आपूर्ति को दिखाया था। लेकिन वास्‍तव में किसी तरह की आपूर्ति नहीं हुई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.