Categories: News-Headlines

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू हो रहा है। गृह मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान कर्नाटक, गोवा, मिजोरम, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप के साथ राष्ट्रीय राजधानी में एनडीएमसी और दिल्ली छावनी बोर्ड में शुरू हो रहा है। 15 मई तक चलने वाले इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर आंकड़े जुटाए जाएंगे।

गृह मंत्रालय ने कहा कि पहली बार, अपना विवरण स्वयं जमा कराने की सुविधा शुरु की गई है जिसपर उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके तहत लगभग 12 लाख परिवारों ने सफलतापूर्वक अपनी जानकारी ऑनलाइन दी है।

गणना के लिए पहली बार डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। आंध्रप्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश में आज से स्व-गणना सुविधा शुरू की जा रही है। बिहार में स्व-गणना 17 अप्रैल से 1 मई तक होगी। राज्य में 2 मई से 31 मई तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी।

homeas

Leave a Comment

Recent Posts

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

2 hours ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

14 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

16 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

16 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.