भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने कनाडा ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 में पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। कनाडा के केलगेरी में कल रात हुए मुकाबले में उन्होंने चीन के ली शी फेंग को 21-18, 22-20 से हराकर यह खिताब जीता। दूसरे सेट में लक्ष्य सेन चार अंकों से पीछे चल रहे थे, लेकिन अंतत: सीधे सेटों में प्रतिद्वंद्वी को हराकर उन्होंने खिताब पर कब्जा कर लिया। विश्व के 19वें नम्बर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अच्छी शुरुआत की और बढ़त बनाए रखी। हालांकि दूसरे गेम में शी फेंग उन पर हावी होते दिखे। लेकिन सेन इसमें बढ़त बनाने में कामयाब रहे। राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता रहे लक्ष्य सेन ने लगभग एक वर्ष बाद विश्व बैडमिंटन संघ के वर्ल्ड टूर का यह पहला खिताब जीता है।
Related posts
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...