उत्तरी-पश्चिम रेलवे ने बेकार पड़ी वस्तुओं के अधिकतम उपयोग से, चालू वित्त वर्ष के नवंबर महीने तक एक सौ 40 करोड़ 52 लाख रुपये अर्जित किये हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यह रकम 12 प्रतिशत अधिक है।
उत्तरी-पश्चिम रेलवे के लिए इस वित्त वर्ष में ऐसी वस्तुओं के जरिए 192 करोड़ रूपये हासिल करने का लक्ष्य रखा था। फालतू वस्तुओं को हटाने से रेलवे परिसर की सुरक्षा और साफ सफाई बढ़ी है। भंडारण विभाग के मिशन जीरो स्क्रैप अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों, रेलवे खण्डों, डिपो, कारखानों, शेड और रेलवे परिसरों को कचरा मुक्त किया जा रहा है।
