रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के करीब नौ हजार सैनिक मारे गए

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के करीब नौ हजार सैनिक मारे गए

यूक्रेन के सेना प्रमुख ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद उसके करीब नौ हजार सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन ने अप्रैल के बाद पहली बार अधिकृत रूप से सेना को हुए नुकसान की संख्‍या बताई है।

संयुक्त राष्ट्र ने भी 24 फरवरी से शुरू हुए युद्ध में साढे पांच हजार से अधिक नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र ने कल इस बात की भी पुष्टि की कि इस युद्ध के दौरान यूक्रेन के 972 बच्चे मारे गए या घायल हुए। यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने कहा कि अधिकतर बच्चों की मृत्‍यु विस्फोटक हथियारों के इस्तेमाल से हुई है।

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोद्यिमिर ज़ेलेंस्की ने आशंका व्‍यक्‍त की है कि यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच रूस उसके खिलाफ हमला कर सकता है।

Related posts

Leave a Comment