रूस ने यूक्रेन में दागी बैलिस्टिक मिसाइल, हमले में 6 लोगों की मृत्यु, 75 घायल

रूस ने कल यूक्रेन के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर जेलेंस्की के गृह नगर में एक अपार्टमेंट कॉम्‍प्‍लेक्‍स और विश्‍वविद्यालय भवन पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इस हमले में छह लोग मारे गए और 75 घायल हो गए। विस्‍फोटों से पैदा हुए मलबे में अनेक निवासी दब गए थे। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया है कि एक नौ मंजिला आवासीय भवन को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, जहां बचाव कार्य जारी हैं। गृह मंत्री इहोर किलि‍मेंको ने बताया कि दागी गई दो मिसाइलों में से एक मध्यवर्ती शहर क्रीवी रियोन में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर गिरी, जिससे भवन की चौथी और पांचवी मंजिल को क्षति पहुंची।

Related posts

Leave a Comment