रूस ने यूक्रेन के मारियोपोल में सैनिकों को समर्पण करने का एक और मौका दिया

रूस ने यूक्रेन के मारियोपोल में सैनिकों को आज तक समर्पण करने का एक और मौका दिया है। रूस के हज़ारों सैनिक तोपों से गोले और रॉकेट बरसाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। यूक्रेनी अधिकारी इसे डोनबास युद्ध का नाम दे रहे हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने कल देर रात बताया कि रूस, बंकर-भेदी बमों के साथ मारियोपोल के प्रमुख गढ़ अज़ोवस्तल इस्पात संयंत्र पर हमला कर रहा है।

रूस द्वारा यूक्रेनी सैनिकों को समर्पण करने की दी गयी पहले की समय-सीमा समाप्त हो गई। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन के एक भी सैनिक ने हथियार नहीं डाले हैं, इसलिए उसने समर्पण करने के प्रस्ताव की समय-सीमा को बढ़ा दिया। यूक्रेनी कमांडरों ने समर्पण न करने का संकल्प लिया है।

अमरीका, कनाडा और ब्रिटेन ने कहा है कि वे और तोपें भेजेंगे। अमरीका ने कहा है कि नये प्रतिबंध लगाने की तैयारी हो रही है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने सप्ताहांत में ऑर्थोडोक्स ईसाइयों के ईस्टर पर्व के दौरान मानवीय आधार पर चार दिन संघर्ष रोकने का आह्वान किया है।

Related posts

Leave a Comment