रूस ने फ्रेंच गयाना से अपने अंतरिक्ष अभियान स्‍थगित किए

रूस ने फ्रेंच गायना से अपने अंतरिक्ष अभियान स्‍थगित कर दिए हैं और तकनीकी कर्मियों को वापस बुला लिया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी-रोसकोसमोस के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी दिमियेत्री रोगोजि़न ने कहा है कि यूरोपीय संघ के प्रतिबंध के जवाब में रूस ने यह फैसला लिया है। यूरोपीय संघ ने रूस के 64 प्रमुख अंतरिक्ष अभियानों पर वित्‍तीय और तकनीकी प्रतिबंध लगा दिए हैं।

अमेरिका और यूरोपीय संघ के देश रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगा रहे हैं

अमेरिका और यूरोपीय संघ के देशों ने कहा है कि वे रूस के खिलाफ और प्रतिबंध लगा रहे हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले के लिए सीधे राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और रूस के विदेशमंत्री को लक्षित करते हुए ये प्रतिबंध बढाये जा रहे हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति कार्यालय व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन की प्रतिक्रिया पुतिन की कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष की शक्ति का सीधा संदेश है।

Related posts

Leave a Comment