रूस के शहर बेल्‍ग्राद में यूक्रेन का हमला, 21 की मौत और 110 घायल

रूस के शहर बेल्‍ग्राद में यूक्रेन का हमला, 21 की मौत और 110 घायल

रूस के शहर बेल्‍ग्राद में कल यूक्रेन के एक हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और एक सौ दस लोग घायल हो गये। मृतकों में तीन बच्‍चे भी शामिल हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन ने हमले के लिए क्‍लस्‍टर बम वाले राकेट का उपयोग किया, जो एक अपराध है। यह हमला यू‍क्रेन पर रूस के अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों की शुरुआत के बाद हुआ है। रूस के इस हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, रूस ने यूक्रेन पर फिर हमले शुरू किए हैं। यूक्रेन के अनुसार रूस में राजधानी कीव को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किये हैं, जिससे यू‍क्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में कई रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है।

Related posts

Leave a Comment