रूस के निर्वाचन आयोग ने मौजूदा राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को मार्च में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में एक उम्‍मीदवार के रूप में पंजीकृत किया

रूस के निर्वाचन आयोग ने मौजूदा राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को मार्च में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में एक उम्‍मीदवार के रूप में पंजीकृत किया

रूस के निर्वाचन आयोग ने मौजूदा राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को मार्च में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में एक उम्‍मीदवार के रूप में पंजीकृत किया है। केन्‍द्रीय चुनाव आयोग ने कल श्री पुतिन का औपचारिक पंजीकरण किया। यह पंजीकरण तीन लाख से अधिक मतदाताओं के हस्‍ताक्षर वाले उनके अभियान के बाद किया गया। दिसम्‍बर महीने में एक और कार्यकाल के प्रति इच्‍छा व्‍यक्‍त करने के बाद श्री पुतिन ने हस्‍ताक्षर संग्रह अभियान चलाया।

आयोग ने अब तक तीन और राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवारों का पंजीकरण किया है। इस पंजीकरण में रूसी कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी संघ के निकोलाय खारितोनोव और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ रसिया के लेओनिड स्‍लत्‍स्‍की के नाम शामिल हैं। अगर श्री पुतिन चुनाव में विजयी होते हैं, तो राष्‍ट्रपति के रूप में यह उनका पांचवा कार्यकाल होगा।

Related posts

Leave a Comment