अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के चालक दल के तीन सदस्यों को पृथ्वी पर वापस लाने के लिए रूस एक नया अंतरिक्ष यान भेजेगा। यान के क्षतिग्रस्त होने के कारण ये सदस्य अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। सोयूज एमएस-22 यान में पिछले महीने कूलेंट का रिसाव हो गया था। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने बताया है कि इस घटना से चालक दल को फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। एजेंसी के अनुसार रूसी अंतरिक्ष यात्री सर्गेई प्रोकोपयेव तथा दिमित्री पेटेलिन और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो को वापस लाया जाएगा। पहले इस यान को मार्च में भेजने की योजना थी लेकिन अब सोयूज एमएस-23 यान को 20 फरवरी को भेजा जाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...