राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल अफगानिस्‍तान में उत्‍पन्‍न‍ स्थिति के बारे में रूस के रक्षा सचिव से बातचीत करेंगे

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल अफगानिस्‍तान में उत्‍पन्‍न‍ स्थिति के बारे में रूस के रक्षा सचिव से बातचीत करेंगे

रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव जनरल निकोले पेत्रुशेव आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ अफगानिस्तान की स्थिति पर बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, निकोले पेत्रुशेव अफगानिस्तान पर उच्च स्तरीय भारत-रूस अंतर-सरकारी बातचीत के लिए सलाहकार डोभाल के निमंत्रण पर भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। सुरक्षा परिषद के रूसी सचिव का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। यह विचार-विमर्श पिछले महीने की 24 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी और रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत की ही एक कड़ी है। दोनों नेताओं ने यह विचार व्यक्त किया था कि दोनों रणनीतिक साझेदारों के लिए एक साथ काम करना महत्वपूर्ण है और उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अफगानिस्तान के मुद्दे पर संपर्क में रहने का निर्देश दिया।

Related posts

Leave a Comment