राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त किये हैं। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है जबकि भाजपा नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल होंगे। भाजपा नेता डॉक्टर हरि बाबू कम्भमपति मिजोरम के राज्यपाल होंगे। भाजपा नेता राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति भवन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मिजोरम के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य त्रिपुरा के राज्यपाल बनाए गए हैं। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस झारखंड के राज्यपाल बनाए गए हैं। वे द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को तबादले के बाद हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन नियुक्तियों की स्वीकृति दे दी है।
मिजोरम के राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई का तबादला करके गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का तबादला करके त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस का तबादला करके झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
थावरचंद गहलोत कोकर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादलाकरके हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश काराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment