वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे स्वर्णिम विजय वर्ष समारोहों के एक हिस्से के रूप में भारतीय सेना 1 जुलाई से 31 अगस्त,2021 तक एक ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इस प्रतियोगिता में भारत के सभी नागरिक भाग ले सकते हैं और अपनी प्रविष्टियाँ swarnimvijayvarsh.adgpi@gmail.com पर भेज सकते हैं। प्रतियोगिता का विवरण भारतीय सेना के फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल्स पर उपलब्ध है।
चयन की गई पेंटिंग्स का इस्तेमाल भारतीय सेना के आधिकारिक मीडिया हैंडल्स द्वारा किया जाएगा और विजेता प्रविष्टियों को नकद पुरस्कारों के साथ-साथ उचित श्रेय भी दिया जाएगा। इस पेंटिंग प्रतियोगिता के बाद अनेक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनका विवरण बाद में प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से दिया जाएगा। यह प्रतियोगिता अपने नागरिकों के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित करने और 1971 के मुक्ति संग्राम में भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान पर प्रकाश डालने के बारे में सेना के प्रयास का एक हिस्सा है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment