राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने तथा उनके सपनों और आकांक्षाओं को गति देने के लिए पुनः प्रतिबद्ध हों।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। ट्वीट संदेश में उपराष्ट्रपति नायडू ने महिलाओं के साथ हर प्रकार का भेदभाव समाप्त किये जाने और पूरी दुनिया में स्त्री- पुरूष समानता स्थापित किये जाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित कर और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराकर उनके सशक्तीकरण की अपील की।