राष्ट्र आज सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दे रहा है

राष्ट्र आज सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दे रहा है। भारत में लौह पुरुष के नाम से प्रख्यात सरदार पटेल ने 500 से अधिक रजवाड़ों का भारत में विलय करवाया। वे भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री भी थे, जिनके पास गृह मंत्रालय का प्रभार था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने भारत के लिए और विशेष रूप से भारत को एकजुट करने और देश के चहुंमुखी विकास में सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अमित शाह ने कहा कि पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति और नेतृत्व क्षमता के कारण देश आज भी उन्हें सरदार के नाम से याद करता है। गृह मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल कर्मयोगी थे, जिन्होंने कल्पना को वास्तविकता में बदलने के लिए कड़ी मेहनत की। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता, प्रतिबद्ध समाज सुधारक तथा समर्पित राष्ट्रवादी थे, जिनकी विरासत को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

Related posts

Leave a Comment