राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राजधानी में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक – ए.क्यू.आई. 384 दर्ज किया गया। बोर्ड के अनुसार दिल्ली के कुछ हिस्सों में ए.क्यू.आई. 400 को पार कर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। आनंद विहार का ए.क्यू.आई. 414, रोहिणी में 432, अशोक विहार में 415, न्यू मोती बाग का 421, पंजाबी बाग का 404 और नेहरू नगर का एक्यूआई 411 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह -शाम धुंध छाए रहने के आसार हैं।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...