राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आज नई दिल्‍ली में अपना 30वां स्‍थापना दिवस मनाया

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आज नई दिल्‍ली में अपना 30वां स्‍थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों के जीवन में मानवाधिकारों के महत्‍व का उल्‍लेख किया। रामनाथ कोविंद ने कहा कि मानवाधिकार भारत के लोकाचार का हमेशा से हिस्‍सा रहे हैं। उन्‍होंने विश्‍व के नेताओं को प्रेरित करने में महात्‍मा गांधी की भूमिका का भी उल्‍लेख किया। रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत ने 1948 में मानवाधिकार सार्वभौम घोषणा तैयार करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत सरकार प्रशासनिक और कानूनी रूप दोनों के माध्‍यम से लोगों के अधिकारों की रक्षा करने में पूरा प्रयास करती है।

राष्‍ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्‍यक्ष अरूण कुमार मिश्र ने आयोग के समक्ष चुनौतियों के बारे में बताया।

Related posts

Leave a Comment